फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET: ये है उत्तराखंड के टॉप थ्री स्टूडेंट, जानिए मिले कितने अंक

Fri, 23 Jun 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) में देहरादून के ऋतिक चौहान ने सर्वाधिक अंकों के साथ उत्तराखंड टॉप किया है। उनके बाद पौड़ी की एश्वर्या पंत ने प्रदेश में दूसरा और देहरादून के संदीप कृषनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। दीपक चौधरी चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद शुक्रवार को सीबीएसई ने नीट का परिणाम जारी कर दिया। इस बार छात्रों को गत वर्ष के मुकाबले काफी अच्छे अंक मिले हैं। परीक्षा में 720 में से 650 अंकों के साथ देहरादून के ऋतिक चौहान ने प्रदेश में टॉप किया।

दूसरे स्थान पर पौड़ी की एश्वर्या पंत रही। एश्वर्या ने परीक्षा में 720 में से 646 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर देहरादून के संदीप कृषनिया रहे। उन्होंने परीक्षा में 647 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


चौथे स्थान पर देहरादून के दीपक चौधरी रहे, जिन्होंने 637 अंक हासिल किए। पांचवें स्थान पर कोटद्वार के सार्थक धूलिया रहे, जिन्होंने परीक्षा में 628 अंक हासिल किए। इस साल भारी संख्या में छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। गत वर्षों के मुकाबले इस साल प्रदेश के परिणाम बेहतर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें