फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएनबी मेडिकल विवि: नीट पीजी 2020 के लिए 11 जुलाई तक भरें अपनी च्वाइस

Wed, 08 Jul 2020 11:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से चल रही है नीट पीजी दूसरे चरण की काउंसिलिंग
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कराई जा रही नीट पीजी दूसरे चरण की काउंसिलिंग के तहत च्वाइस भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 181 सीटों के लिए जिन 255 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, वह ऑनलाइन च्वाइस भर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले के दूसरे चरण के तहत 117 राज्य कोटा और 64 ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटा की पीजी सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि नीट पीजी के तहत सभी बची हुई सीटों के लिए छात्र अपनी च्वाइस भरेंगे। पहले चरण की तरह ही इस चरण में भी छात्रों को फ्री एग्जिट यानी बिना शुल्क सीट छोड़ने की अनुमति नहीं मिलेगी।

सीट आवंटित होने के बाद अगर कोई छात्र उसे छोड़ता है तो उसकी सिक्योरिटी फीस जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद अगर वह दोबारा मॉप अप राउंड में कोशिश करेगा तो उसे सिक्योरिटी फीस दोबारा जमा करानी होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि 11 जुलाई की शाम पांच बजे तक च्वाइस भरने के बाद लॉक कर सकते हैं। इसके बाद 14 जुलाई को सीटें आवंटित की जाएंगी, जिन पर 20 जुलाई तक दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन


हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 30, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में चार, दून मेडिकल कॉलेज में 13, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में 51, हिमालयन मेडिकल कॉलेज में 59, सीमा डेंटल कॉलेज में 16 और उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में आठ सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें