मेडिकल पीजी एमडी, एमडीएस की सीटों पर दाखिले के लिए हुई नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के स्कोर कार्ड जारी हो गए हैं। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस (एनबीई) की वेबसाइट से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एनबीई ने नीट पीजी का आयोजन देशभर में पांच जनवरी 2020 को कराया था। परीक्षा में करीब 1.6 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 89549 कैंडिडेट्स क्वालिफाई घोषित किए गए हैं। परीक्षा कुल 1200 अंकों की थी। इसमें से जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की कटऑफ 366 अंक, ओबीसी, एससी, एसटी की कटऑफ 319 अंक और जनरल दिव्यांग की कटऑफ 342 अंक रही है।
देशभर के संस्थानों में 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा और 50 प्रतिशत स्टेट कोटा के तहत सीटें भरी जाएंगी। परीक्षा पास करने वाले छात्र अपनी रैंक लिस्ट और स्कोर कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर कार्ड के आधार पर जल्द ही नीट पीजी की काउंसिलिंग शुरू होगी। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) इसका शेड्यूल जारी करेगा।
- सबसे पहले एनबीई की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- यहां एनबीई रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां नीट पीजी लिंक पर क्लिक करें।
- यहां नीट पीजी 2020 ऑल इंडिया कोटा रैंक पर क्लिक करें।
- अब जो पीडीएफ आएगी, उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।