उत्तराखंड में चल रही नीट पीजी काउंसिलिंग के लिए 29 अप्रैल से च्वॉइस फीलिंग शुरू होगी। बृहस्पतिवार को एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. हेम चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद इस पर फैसला लिया। इस दौरान लॉकडाउन के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया।
नीट पीजी काउंसिलिंग के तहत एमडी, एमएस, एमडीएस दाखिलों के लिए 25 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। इसके बाद 29 अप्रैल को मेरिट लिस्ट जारी करने के साथ ही च्वॉइस फीलिंग और च्वॉइस लॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उसके बाद प्रॉसेसिंग होगी और चार मई को प्रथम चरण का सीट आवंटन कर दिया जाएगा।
आवंटित सीटों पर दाखिले का शेड्यूल अभी लॉकडाउन के चलते जारी नहीं किया है। यह तिथियां बाद में जारी होंगी। विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने कहा कि पीएमएचएस संवर्ग के लोग एनओसी या दूसरे सर्टिफिकेट के लिए सीधे डीजी हेल्थ को ई-मेल कर सकते हैं। स्वास्थ्य निदेशालय से उन्हें यह जानकारी जारी की जाएगी।