फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: नीट-जेईई परीक्षा के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, जगह-जगह किया प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2020 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
pritam singh - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नीट-जेईई परीक्षा के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस उतर आई। देहरादून सहित अन्य कई जिलों में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। 

विज्ञापन


देहरादून में सीबीएसई कार्यालय के समक्ष कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि नीट और जेईई की परीक्षा आयोजित करवा कर सरकार छात्रों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। एक तरफ कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार छात्रों को एक जगह पर एकत्रित होने के लिए मजबूर कर रही है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक मानसून की वजह से जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं। परिवहन व्यवस्था भी ढर्रे पर नहीं है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों तक छात्रों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस की सीधी मांग है कि परीक्षा स्थगित की जाए और हालात सामान्य होने पर ही परीक्षा आयोजित की जाए। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि परीक्षा आयोजित करने के विरोध में पूरे प्रदेश में जिला इकाइयों ने केंद्रीय संस्थानों के समक्ष प्रदर्शन किया। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल स्तर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने इसमें शिरकत की।

प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व विधायक राजकुमार, महामंत्री राजेंद्र शाह सहित अन्य कई कांग्रेसी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें