- सबसे पहले नीट की वेबसाइट
www.ntaneet.nic.in पर जाएं।
- यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड फीड करें।
-‘एप्लाई फॉर की चैलेंज’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। इसका ऑनलाइन भुगतान करें।
- एनटीए में आपकी आपत्ति दर्ज हो जाएगी।
अलग से नहीं बनेगी ईडब्ल्यूएस की मेरिट
आर्थिक रूप से पिछड़े (ईडब्ल्यूएस) अभ्यर्थियों की मेरिट अलग से नहीं बनेगी। इस संबंध में केंद्र सरकार ने एनटीए को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं। सरकार के मुताबिक, नीट परीक्षा में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों के लिए क्वालिफाईंग परसेंटाइल 50 होगी। इसके लिए अलग से आवेदन या मेरिट बनाने की जरूरत नहीं है।