फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज न मिल पाने से हुई थी पापा की मौत, बेटी ने डॉक्टर बनकर पूरा किया सपना

Sun, 25 Jun 2017 08:55 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
shivani - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिस दिन वक्त पर इलाज न मिल पाने की वजह से शिवानी नेगी के पिता संजय सिंह नेगी की हार्ट अटैक से मौत हुई थी, उसी दिन उसने तय कर लिया था कि वह डाक्टर ही बनेगी जिससे किसी और को यह हादसा न झेलना पड़े।
विज्ञापन


शिवानी ने यह कर दिखाया। शुक्रवार को जब नीट का परिणाम आया तो शिवानी का सपना पूरा हो गया। पहाड़ की बेटी शिवानी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में 720 में से 537 अंक हासिल किए हैं। 

मूलरूप से पौड़ी के बुआखाल निवासी शिवानी ने पौड़ी से ही अपनी पढ़ाई की और 10वीं 95.8 प्रतिशत व 12वीं 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। शिवानी ने बताया कि तब वह कक्षा छह में थी, जब उनके पिता की वर्ष 2009 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शिवानी के पिता अधिवक्ता थे।
विज्ञापन


उनकी मां संगीता नेगी आंगनबाड़ी में काम करती हैं। शिवानी अपने पिता की मौत की वजह उन्हें समय से बेहतर चिकित्सा सुविधा न मिलने को मानती हैं। उन्होंने पिता की मौत के दिन ही संकल्प ले लिया था कि वह पहाड़ के ऐसे ही हजारों लोगों के लिए डॉक्टर बनेगी, जो कि समय पर इलाज न होने की वजह से मर जाते हैं।

जब शिवानी का परिणाम आया तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने कहा कि अब वह डॉक्टर बनकर पहाड़ की सेवा करेंगी। शिवानी ने बताया कि जब उन्हें मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करनी थी तो उनके सामने आर्थिक संकट था। ऐसे में देहरादून में उनके मार्गदर्शक बने बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी। उन्होंने एक साल तक मुफ्त कोचिंग दी। शिवानी ने गत वर्ष भी नीट एग्जाम दिया था लेकिन कामयाब नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


शिवानी के अंक
फिजिक्स : 123, केमिस्ट्री : 135, बायोलॉजी : 279
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें