फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः ‘नीट पेपर’ सॉल्व कराने वाले पांच सौदागर गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2016 11:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाजा, देहरादून
विज्ञापन
neet 2, paper leak, uttarakhand news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नैनीताल पुलिस ने ‘नीट-2 पेपर’ सॉल्व कराने का दावा करने वालेपांच सौदागरों को रामनगर और हल्द्वानी से गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


पांचों आरोपी नीट-2 का पेपर लीक कराने की फिराक में थे। रामनगर में रुके बिहार के परीक्षार्थियों से परीक्षा पास कराने का ठेका 40 से 50 लाख रुपये में हुआ था, जबकि कुछ रुपये एडवांस देने की बात सामने आई है। पुलिस ने दलालों के पास से एक करोड़ के अधिक के चेक एवं 90 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

यह बात दीगर है कि बरामद पेपर से असली पेपर मैच नहीं हुआ है। मुख्य आरोपी समेत चार आरोपी बिहार के हैं, जबकि एक दिल्ली का है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा- 420, आईटी एक्ट और 4/10 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने रविवार को इस गोरखधंधे का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि रविवार को हल्द्वानी में आयोजित ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) में बिहार के 300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन छात्रों को कुछ लोग पेपर लीक कराएंगे।

जांच में सीओ रामनगर स्वतंत्र कुमार सिंह को पता चला कि ढिकुली के प्रतीक्षा रिसॉर्ट में बिहार के छात्र रुके हैं। इसके बाद सादे वेश में पुलिस ने रिसॉर्ट को घेर लिया। पुलिस ने अभिभावक बनकर उनसे पूछताछ की तो पता चला कि एआईपीएमटी की परीक्षा पास कराने के लिए 40 से 50 लाख रुपये में ठेका लिया गया है। इसमें से कुछ रुपये एडवांस भी दिए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

होटल में छापा मारकर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा

मथुरा में भी पेपर लीक
रविवार तड़के 3:30 बजे पुलिस ने रिसॉर्ट के डायनिंग हॉल में प्रवेश किया तो यहां 44 छात्र-छात्राओं को तीन लोग प्रश्नपत्र हल करवा रहे थे।

पूछताछ में प्रश्न पत्र हल करवाने वालों ने अपना नाम संजय कुमार प्रभात पुत्र रामलखन प्रसाद निवासी शेरपुरा बाजार, जिला शेरपुरा बिहार, निशात अहमद नियाजी पुत्र नियाज अहमद निवासी 7/602 शाहजनाबाद, सेक्टर-11, नई दिल्ली और अजय कुमार सिन्हा पुत्र रामाश्रम सिन्हा निवासी ग्राम मौडीहा थाना नोखा, जिला रोहताश बिहार बताया। मुख्य आरोपी संजय ने बताया कि उन्हें दिल्ली निवासी शमशाद ने नीट-2 के पेपर के नाम पर यह पेपर मुहैया कराया था।

आरोपियों से पुलिस ने चार मोबाइल सेट, 90 हजार रुपये की नकदी के अलावा 28 लाख, 20 लाख, 30 लाख के एक-एक चेक, 10 लाख के तीन, एक-एक हजार के दो चेक और 8 ब्लैंक चेक समेत कुल 16 चेक बरामद किए हैं। आरोपियों से डमी पेपर भी बरामद हुआ है।

गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के आधार पर हल्द्वानी पुलिस ने सिंधी चौराहा स्थित एक होटल में छापा मारकर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में बिहार के पटना जिला निवासी दिनेश प्रसाद (बीटेक का छात्र) पुत्र राम प्रसाद और बिहार के छपरा जिले के चरीहाटा निवासी विकास (मास कॉम का छात्र नोएडा) पुत्र रामनरेश शामिल है। दोनों के मोबाइल से साल्व पेपर मिला है, जो व्हाट्सएप के जरिए मंगाया गया था।

एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया इस मामले में दिल्ली और पटना के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। छापा मारने वाली टीम में सीओ स्वतंत्र कुमार, कोतवाल बलजीत सिंह भाकुनी, नैनीताल कोतवाल संजय पांडे, कालाढूंगी थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल, एसएसआई मोहन चंद्र पाण्डे, प्रमोद पाठक, एसआई विपिन चंद्र जोशी, दिनेश पंत, श्वेता नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें