फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नीरज की धारदार गेंदबाजी से जीता सचिवालय डेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सचिवालय क्रिकेट क्लब के मोनाल कप में खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट मोनाल कप-2025 के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। इनमें सचिवालय डेंजर और माइटी-11 ने अपने-अपने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश किया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में दिन का पहला मैच सचिवालय बुल्स और डेंजर के बीच खेला गया। बुल्स की टीम 10 ओवरों में 44 रन पर ऑल आउट हो गई। डेंजर के लिए नीरज भंडारी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर की टीम ने पांच ओवर में एक विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। नीरज को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच माइटी-11 व रॉयल स्ट्राइकर्स के मध्य खेला गया। माइटी-11 ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 120 रन बनाए। टीम के लिए दिव्यांशु डोभाल ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। जबकि स्ट्राइकर्स के लिए नीरज गिरी ने चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्राइकर की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 102 रन पर सिमट गई और 18 रन से मैच हार गई। धारदार गेंदबाजी के लिए अंकित नौटियाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें