फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साहिया में 300 जरूरतमंद परिवारों को मिले रजाई और गद्दे

Wed, 18 Nov 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। कृषि मंडी परिसर में बुधवार को सेवानिवृत आईपीएस जगतराम जोशी की ओर से 300 गरीब परिवारों को रजाई और गद्दे वितरित किए गए। उनकी ओर से यह कार्यक्रम हर वर्ष सर्दियों में आयोजित किया जाता। उनकी यह सेवा पिछले 25 वर्षों से जारी है। जगतराम जोशी ने बताया कि चयनित गरीब परिवारों को एक रजाई और गद्दे का सेट दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सेवा आगे भी जारी रहेगी। इस अवसर पर खत बमटाड गांव के स्याणा, कई प्रधानों और हसनपुर गोशाला के संस्थापक अमित पाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य मुन्ना लाल नोटियाल, पूर्व संयुक्त निदेशक सीबीआई रणवीर सिंह तोमर, व्यास विजय कृष्ण महाराज, बलबीर सिंह चौहान, अमित जोशी, नंद लाल भारती, रणबीर सिंह चौहान, मोहन लाल शर्मा, आलम पंवार और कई गांवों के सदर स्याणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें