फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवश्यकता है..राम, सीता, हनुमान और रावण!

Fri, 16 Aug 2013 08:31 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम, सीता, हनुमान और दैत्यराज रावण की आवश्यकता है। ये लोग जहां कहीं भी हों रामलीला कमेटी से संपर्क कर सकते हैं। घबराइये नहीं ऐसा रामलीला में किरदार निभाने वाले कलाकारों के लिए है।
विज्ञापन


इस दफा रामलीला मंचन का आगाज कुमाऊंनी रामलीला के साथ होगा। पर्वतीय रामलीला कमेटी की ओर से आने वाली चार अक्तूबर से रामलीला की शुरुआत होने जा रही है।

अभिनय दिलाएगा पहचान
इसमें अगर आपकी भी श्रीराम, हनुमान, सीता या दैत्यराज रावण का पात्र निभाने की तमन्ना है तो स्वयं को आजमा सकते हैं। रामलीला में अभियन के आधार पर किरदार के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाएगा।

कमेटी के महासचिव मदन जोशी के मुताबिक किसी भी पात्र को निभाने के इच्छुक कलाकार आने वाली 25 अगस्त को शाम पांच से बजे से रात्रि आठ बजे तक होने वाली रिहर्सल के दौरान संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकार कर सकते हैं भागीदारी
पुरुष, महिलाएं, बच्चे सभी कलाकार अपनी भागीदारी कर सकते हैं। रिहर्सल आने वाली दो अगस्त तक रेसकोर्स रोड स्थित एसआरएम पब्लिक स्कूल में चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें