फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीटीवी के मालिक के घर में सीबीआई की छापेमारी, पांच ठिकाने खंगाले

Mon, 05 Jun 2017 11:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cbi raid
विज्ञापन
दिल्ली की सीबीआई टीम ने सोमवार एनडीटीवी चैनल के मालिक प्रणव रॉय के देहरादून स्थित फार्म हाउस और मसूरी स्थित आवास पर छापेमारी की। घंटाें जांच पड़ताल करने के बाद देर शाम टीम वापस लौट गई। सीबीआई सूत्राें का कहना है कि कार्रवाई में ज्यादा कुछ नहीं मिल पाया है। देहरादून के अलावा उनके अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की खबर है। 
विज्ञापन


सीबीआई टीम ने एनडीटीवी चैनल के मालिक प्रणव रॉय के ठिकानों पर छापेमारी के लिए रविवार रात को देहरादून पहुंचकर पूरी फिल्डिंग सजा ली थी। सीबीआई मुख्यालय से मेन पावर लेने के साथ स्थानीय पुलिस को भी विश्वास में ले लिया गया। सोमवार सुबह सात बजे के करीब सीबीआई की दो टीमें राय के सिनौला स्थित फार्म हाउस और मसूरी के सिस्टर बाजार स्थित आवास पर पहुंच गई।

वारंट के आधार पर सीबीआई ने दोनों ठिकानों को सील कर बारीकी से जांच पड़ताल की। इस दौरान किसी को अंदर और बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। यहां मिले दस्तावेजों को तसल्ली से खंगाला गया। तीसरे पहर तक छापेमारी की कार्रवाई पूरी हो गई थी। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि छापेमारी में कुछ उल्लेखनीय नहीं मिला है। उधर, सुबह पहले देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में सीबीआई के छापे की खबर आई थी, लेकिन यहां पर प्रणव राय की कोई संपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें