फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी तिवारी की हालत बेहद नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर

Mon, 06 Nov 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी - फोटो : AmarUjala file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें रविवार को एक बार फिर दिल्ली में साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


मैक्स अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि ब्लड प्रेशर कम होने के कारण हालत नाजुक होने से उन्हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। 92 वर्षीय नेता को पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

देश के इकलौते नेता जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री बनें

एनडी तिवारी - फोटो : self
बता दें कि इससे पहले बीते 26 अक्तूबर को तबियत बिगड़ने पर उन्हें मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

उस समय वह बुखार और निमोनिया से पीड़ित थे। बीते सितंबर महीने में भी ब्रेन स्ट्रोक के चलते उनकी हालत नाजुक हो गई थी। उल्लेखनीय है कि तिवारी देश के इकलौते ऐसे नेता हैं जो दो राज्यों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं।

यही नहीं कांग्रेस की कई सरकारों में वह केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर भी वह सेवा दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें