ब्रेन स्ट्रोक के बाद दस महीने से दिल्ली स्थित साकेत अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के स्वास्थ्य में बीते दो हफ्तों से लगातार गिरावट आ रही है।
चिकित्सकों ने तिवारी के कई टेस्ट करवाए हैं और इस संबंध में उनके बेटे रोहित शेखर को सूचित कर दिया है। साथ ही चिकित्सकों ने एमआरआई कराने की भी सलाह दी है।
एनडी तिवारी के कार्यालय से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि स्वास्थ्य में लगातार आ रही गिरावट के मद्देनजर इलाज में आईसीयू के चिकित्सकों की भी मदद ली जा रही है।