उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कई दिनों से अपनी मांगों के लेकर आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारियों से मिलने पहुंचे। जहां आंदोलनकारियों की उपेक्षा देखकर वह फूटफूट कर रो पड़े। वहीं एनडी के बेटे रोहित शेखर ने बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन को अपना समर्थन देने पहुंचे।
वहीं राज्य आंदोलनकारियों के खातों में पेंशन न पहुंचने और आश्रितों को 10 प्रतिशत आरक्षण पर ठोस निर्णय न लेने के विरोध में चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति का क्रमिक अनशन जारी रहा।
समिति के जिलाध्यक्ष जबर सिंह पावेल ने कहा कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा कर रही है। 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का मसला अभी भी लटका है।
रविवार को क्रमिक अनशन में जबर सिंह पावेल, चिंता सकलानी, लीलाधर खंथवाल, कल्पेश्वरी देवी, भगवंत सिंह चौहान, लोक बहादुर थापा, विनोद असवाल, जीत पाल सिंह बर्थवाल, भगवान सिंह पंवार, एके कटारिया, आशीष, प्रीतम सिंह रावत, मनोरमा भट्ट, विद्या भंडारी आदि बैठे।