फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी संग देहरादून में रहेंगे एनडी तिवारी

Wed, 04 Jun 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी दूसरी शादी के बाद पहली बार उत्तराखंड आ रहे हैं।
विज्ञापन


वह 15 दिनों तक पत्नी के साथ देहरादून में ही रहेंगे। 5 जून को वह बीएचईएल हरिद्वार पहुंचेंगे।

6 जून को ऋषिकेश जाकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे देहरादून एफआरआई स्थित अपने शासकीय आवास अनंत वन पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ जनता में भी उत्साह

उनके शासकीय आवास की देखरेख करने वाले कांग्रेसी नेता चंदन हरबोला ने बताया कि इस दौरान वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। शादी के बाद उनके इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों में भी उत्साह है।

एनडी तिवारी चार जून को लखनऊ से बरेली पहुंचेंगे। वहां सर्किट हाउस में ठहरने के बाद वह मुरादाबाद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। यहां से 5 जून को हरिद्वार के लिए निकलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें