फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बनने के लिए करना होगा इंतजार, 12वीं के बाद टीचिंग के लिए इन कोर्स में नहीं मिलेगा दाखिला

Mon, 24 Dec 2018 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप 12 वीं के बाद सीधे शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इंतजार करना होगा। 12वीं के बाद चार वर्षीय इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) की मान्यता पर फिलहाल राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने रोक लगा दी है।

विज्ञापन


एनसीटीई की ओर से जल्द ही इसकी नई तिथियां जारी की जाएंगी। एनसीटीई ने बीएड और डीएलएड की जगह चार वर्षीय इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) शुरू करने की घोषणा की थी। इन कोर्स की मान्यता के लिए 31 दिसंबर तक का समय तय किया गया था। 

विज्ञापन

निजी कॉलेज विरोध में उतरे

एनसीटीई ने साफ किया था कि नए सत्र 2019-20 से यह कोर्स पढ़ाए जाएंगे लेकिन किन्हीं कारणों से इनकी मान्यता प्रक्रिया रोक दी गई है। एनसीटीई ने वेबसाइट पर इसकी सूचना जारी की है। इसके मुताबिक, फिलहाल आईटीईपी कोर्स के लिए मान्यता का आवेदन नहीं कर सकते। इसके लिए विस्तृत सूचना बाद में जारी की जाएगी। 

एनसीटीई के चार वर्षीय इंटिग्रेटेड कोर्स के विरोध में देशभर के निजी बीएड कॉलेज भी उतर आए थे। माना जा रहा है कि विवाद बढ़ता देख फिलहाल चार वर्षीय आईटीईपी कोर्स की मान्यता प्रक्रिया रोकी गई है। अब एनसीटीई के अधिकारी बीच का रास्ता तलाश रहे हैं। निजी कॉलेजों को आशंका है कि यह कोर्स आने के बाद बीएड के प्रति रुचि खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें