फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बहादुर नाजिया का होगा समान

विज्ञापन
विज्ञापन
I महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने किया आमंत्रित
विज्ञापन

I

I चार जनवरी के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दाI



गुलदार से तीन चचेरे भाइयों की जान बचाने वाली शंकरपुर गांव की नाजिया (9) पुत्री नाजिम अली को 24 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में सम्मानित करेंगे। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने बालिका को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया है। नाजिया के पिता ने बेटी के सम्मान पर खुशी जताते हुए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। वहीं बेटी के सम्मान के मुद्दे को खबर के माध्यम से उठाने पर अमर उजाला का भी धन्यवाद किया है।

पिछले साल आठ मई की शाम सहसपुर के शंकरपुर ग्राम पंचायत की महमूदपुर बस्ती में गुलदार नाजिया के चाचा जोसिम के बेटे अहसान (4) को घर के आंगन से उठा ले गया था। घटना के समय मृतक अहसान की मां अर्जिता, पिता जोसिम और अन्य परिजन घर के पास स्थित खेत में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


नाजिया घटना के समय मौके पर मौजूद थी। चचेरे भाई अहसान, वसीम, नदीम और नसीम आंगन में खेल रहे थे। इस बीच अचानक गुलदार आ धमका और आंगन में चहलकदमी करने लगा। नाजिया ने गुलदार को अपने सामने देख हिम्मत नहीं हारी। एक-एक कर तीन चचेरे भाइयों को घर के भीतर लें आई। लेकिन गुलदार अहसान को उठाकर ले गया। अगले दिन पास ही स्थित एक बगीचे में अहसान का शव मिला था।



अमर उजाला ने चार जनवरी 2024 के अंक में ‘अफसरों ने ही कर दिया तिरस्कार, प्रबल दावेदारों को नहीं मिलेगा वीरता पुरस्कार’ खबर को प्रकाशित किया था। खबर के माध्यम से जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाने वाली नाजिया जैसे बहादुर बच्चों का नाम वीरता पुरस्कार के लिए न भेजे जाने का मुद्दा उठाया गया था।
विज्ञापन






Iसोमवार को विभाग के अधिकारी आए थे घरI

नाजिया के चाचा जोसिम ने बताया कि बीते सोमवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के दो अधिकारी उनके घर आए थे। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को देहरादून में नाजिया को सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर ग्राम प्रधान देवी रानी मौर्या ने घटना का प्रमाणपत्र जारी किया है। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की चौहड़पुर रेंज अधिकारी ने प्रमाणपत्र को डीएफओ और जिला प्रोबेशन अधिकारी को भेज नाजिया को सम्मानित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें