फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: नयारघाटी एडवेंचर फेस्टिवल का आगाज, सीएम धामी ने किया उद्घाटन, माउंटेन बाइकिंग रैली आयोजित

Thu, 26 Feb 2026 02:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली/कोटद्वार।

सार

नयारघाटी एडवेंचर फेस्टिवल के तहत लैंसडाैन से वाया सिसल्डी होते हुए बिलखेत तक 60 किमी की माउंटेन बाइकिंग आयोजितत की गई। 
विज्ञापन
माउंटेन बाइकिंग रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिवसीय द्वितीय नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सतपुली के पास स्थित बिलखेत पहुंचे। फेस्टिवल के पहले दिन उद्घाटन समारोह के साथ राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी, लैंसडाैन से वाया सिसल्डी होते हुए बिलखेत तक 60 किमी की माउंटेन बाइकिंग, व्यासघाट में एंग्लिंग और नयार नदी में हंस अस्पताल के पास क्याकिंग प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


फेस्टिवल में आने वाले पर्यटक और स्थानीय ग्रामीण भी टैंडम पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून, जिप लाइन और ब्रह्मा ब्रिज का निशुल्क लुत्फ उठा रहे हैं। बिलखेत पैराग्लाइडिंग लैंडिंग स्थल के पास ही इन सारी एक्टिविटीज के सेटअप तैयार किए गए हैं। नयारघाटी एडवेंचर फेस्टिवल के तहत लैंसडाैन से वाया सिसल्डी होते हुए बिलखेत तक 60 किमी की माउंटेन बाइकिंग शुरू हो गई है। बाइकिंग रैली को लेकर लैंसडौन समेत पूरे रूट पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे। स्थानीय लोगों की ओर से रैली में शामिल प्रतियोगियों का स्वागत किया गया। एसडीएम लैंसडौन ने फ्लैग दिखाकर रैली को रवाना किया।

पर्यटन विकास को मिलेगी विशिष्ट पहचान
रैली लैंसडौन के ऐतिहासिक स्थल गांधी चौक से शुरू हुई। उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने माउंटेन बाइकिंग रैली में प्रतिभाग कर रहे देश के कई प्रांतों से पहुंचे प्रतिभागियों को फ्लैग दिखा कर रवाना किया। एसडीएम ने कहा कि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की यह पहल पर्यटन विकास व खेल प्रतिभागियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन


इस आयोजन से लैंसडौन व आसपास, सतपुली क्षेत्र के पर्यटन विकास को विशिष्ट पहचान मिलेगी। रैली गांधी चौक लैंसडौन से डेरियाखाल, चुण्डई, पीड़ा, चमेठा, खैरासैण होते हुए करीब 60 किमी की दूरी तय कर बिलखेत पहुंचेगी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: होली पर नहीं होगी रोडवेज बसों की किल्लत, ड्यूटी देने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन


रैली में सर्वाधिक आयु 60 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्नल अनिल गुरंग और 61 वर्षीय अरुण कुमार दोनों निवासी देहरादून भी शामिल हुए। रैली के समन्वयक गजेंद्र रमोला ने बताया कि रैली में 28 पुरुष व 5 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पौड़ी जनपद से 5, दिल्ली व एनसीआर से पांच, भोपाल से एक, कुमाऊं से सात, शेष 15 देहरादून के प्रतिभागी शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें