फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फरवरी को 98 केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा,14751 बच्चे होंगे शामिल

Tue, 28 Jan 2020 08:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा दो फरवरी को होगी। मंगलवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के कार्यालय में हुई बैठक में बताया गया कि रविवार दो फरवरी को प्रदेशभर में 98 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में गढ़वाल और कुमाऊं के मुख्य शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारियों की बैठक में बताया गया कि 13 नवोदय विद्यालयों के लिए होने वाली परीक्षा में कुल 14,751 बच्चे शामिल होंगे।

इसमें 7672 छात्र और 7079 छात्राएं हैं। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा में पास होने वाले छात्र 12वीं तक शिक्षा ग्रहण करेंगे। बैठक में अपर सचिव एनसी पाठक, बीएमएस रावत आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें