Iडिपार्टमेंट क्रिकेट लीग में शुक्रवार को क्वालीफायर मैच खेले गए। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में पहला मैच सिडकुल और सचिवालय सुपर किंग्स के मध्य खेला गया। पहले खेलते हुए सिड़कुल की टीम 67 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए इलियास ने 34 और प्रभात ने 15 रन की पारी खेली।
I
I
I
Iजवाब में सचिवालय की टीम ने सात विकेट से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। टीम के लिए अर्पित राठी ने 31 और केडी सिंह ने 21 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले नवीन शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सचिवालय के लिए नवीन ने एक ओवर में पांच विकेट चटका नया रिकॉर्ड बनाया। दूसरा मैच ऊर्जा पावर पैंथर्स और एफडीए लेजेंड के बीच खेला गया। पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए। टीम के लिए किरण सिंह ने 28 और हनीश ने 14 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेजेंड की टीम ने सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर रविन्द्र बिष्ट को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।I