फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...7 गोल दाग कर मैच किया अपने नाम

Mon, 12 Aug 2013 07:00 PM IST
देहरादून/अंशुल डांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला फुटबॉल लीग में फुटबॉल प्रमियों को सोमवार को एक धमाकेदार मैच देखने को मिला। नवादा इलेवन के प्लेयर्स ने एक के बाद एक दनादन सात गोल दागकर बीएससी ब्वायज के मनोबल को तो तोड़कर रख ही दिया एक शानदार जीत भी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


सुंदरवाला ने दागा जीत का 'गोल'

द्रोणा 70वीं लाला नेमीदास जिला फुटबाल लीग में सोमवार के दिन नवादा इलेवन ने गोलों की बरसात कर दी। लीग के दूसरे मुकाबले में नवादा इलेवन ने 7-0 के अंतर से बीएससी ब्वायज को रौंदकर पूरे अंक जुटा लिए।

नवादा की टीम रही हावी
पीआरडी ग्राउंड में सोमवार का मुकाबला नवादा इलेवन और बीएससी ब्वॉयज के बीच खेला गया। मैच के शुरुआती समय से ही नवादा की टीम हावी रही। मैच के 17वें मिनट में अभिलाष ने गोल कर नवादा इलेवन को 1-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


20वें व 22वें मिनट में अर्पण ने लगातार दो गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। 26वें मिनट में विनीत ने टीम के लिए चौथा गोल दागा। 44वें मिनट में जीतू ने गोल कर टीम को 5-0 की बढ़त दिला दी।

पहले हाफ में बिखरा बीएससी
लगातार गोल होने से बीएससी ब्वायज की टीम पहले हाफ में बिखर गई। दूसरे हाफ में बीएससी ब्वॉयज ने गोल करने के लिए मूव बनाए, लेकिन  सफल नहीं हो सके। मैच के 54वें मिनट में प्रेम ने गोल कर संभलने की कोशिश कर रही बीएससी ब्वायज को बैकफुट पर धकेल दिया।

56वें मिनट में दीपक ने नवादा इलेवन के लिए सातवां गोल दागा। मैच के अंतिम मिनट तक यही स्कोर रहा और जीत के साथ नवादा इलेवन ने लीग में अंक हासिल कर लिए। मैच में कैलाश जोशी, बीएस नेगी, पुष्कर गुसाईं और महेंद्र रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें