फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: गोवा में 17 करोड़ का घोटाला करने वाला नटवरलाल दून से दबोचा, डीमेट अकाउंट में किए थे पैसे ट्रांसफर

Wed, 03 Jan 2024 07:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

नटवरलाल नॉर्थ गोवा की अदिति कॉन्स्ट्रक्शन कंपनी में अकाउंट कार्यालय में नियुक्त था। कई वर्षों से वहां काम कर रहा था। पिछले दिनों उसने कंपनी के 17 करोड़ रुपये अपने डीमेट अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए और वहां से भाग निकला। गोवा पुलिस ने उसके खिलाफ गत 29 दिसंबर को पोरवारिम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया था। उसकी लोकेशन देहरादून में आई थी।
विज्ञापन
jail - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा की एक कंपनी में 17 करोड़ का घोटाला करने वाला नटवरलाल दून में आकर छिपा था। गोवा पुलिस की सूचना पर एसटीएफ ने इस आरोपी को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गोवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि गोवा पुलिस को अशोक कुमार मौर्या निवासी बशारतपुर, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के बारे में सूचना दी गई थी। बताया था कि वह नॉर्थ गोवा की अदिति कॉन्स्ट्रक्शन कंपनी में अकाउंट कार्यालय में नियुक्त था। कई वर्षों से वहां काम कर रहा था। पिछले दिनों उसने कंपनी के 17 करोड़ रुपये अपने डीमेट अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए और वहां से भाग निकला। गोवा पुलिस ने उसके खिलाफ गत 29 दिसंबर को पोरवारिम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया था। उसकी लोकेशन देहरादून में आई थी।

ये भी पढ़ें...Garhwal University: व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

इस सूचना पर इंस्पेक्टर अबुल कलाम के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने उसकी सटीक लोकेशन निकाली तो पता चला कि वह पटेलनगर क्षेत्र में रह रहा है। एसटीएफ की टीम ने आरोपी अशोक कुमार को राजरानी वेडिंग प्वाइंट सेवला खुर्द से गिरफ्तार कर लिया। जरूरी पूछताछ के बाद उसे गोवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस रकम में से वह तमाम खर्च कर चुका है। यह रकम उसने शेयर मार्केट में भी निवेश की है। अगली पूछताछ आरोपी से गोवा पुलिस करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें