फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 11 जिलों में 10 हजार हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
- विपक्ष के सवालों में उलझे कृषि मंत्री, बोले जब फसल तैयार होगी तभी उत्पादकता का पता लगेगा
विज्ञापन

-् प्रदेश में कृषि उत्पादों के विपणन के लिए खोलेंगे 337 आउटलेट
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ीसैंण। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, प्रदेश के 11 जिलों में 10 हजार हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। इसके अलावा कृषि उत्पादों के विपणन के लिए 337 आउटलेट खोले जाएंगे। खरीफ सीजन 2025 में अतिवृष्टि से 13.291 हेक्टेयर भूमि पर कृषि और 12590.22 हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी फसलों को नुकसान हुआ है।
सदन में भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला के प्रश्न के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार की राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत रुद्रप्रयाग व टिहरी जिले को छोड़कर बाकी सभी 11 जिलों में प्राकृतिक खेती की जा रही है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सवाल किया कि 10 हजार हेक्टेयर में कितनी उत्पादकता है। विपक्ष ने विभागीय मंत्री को घेरने का प्रयास किया। मंत्री ने कहा, रबी सीजन में फसल बोई गई है, जब फसल तैयार होगी, उसके बाद ही उत्पादकता का पता लगेगा। किसानों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए 337 आउटलेट स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
अतिवृष्टि से 13.291 हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान
प्रदेश में अतिवृष्टि से खरीफ सीजन 2025 में 13.291 हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान हुआ है। इसमें 700.928 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र व 12590.22 हेक्टेयर में बागवानी फसलों को नुकसान हुआ है। फसलों को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर आपदा मानकों के अनुसार मुआवजा दिया जाता है। 1813 किसानों को मुआवजा दिया चुका है। उत्तरकाशी जिले में किसानों को कम मुआवजा देने की शिकायत पर बीमा कंपनी को सर्वे कराने के निर्देश दिए गए।
.......
44429 किसानों को घेरबाड़ योजना का लाभ
जिला योजना के माध्यम से बीते तीन वर्ष में 44429 किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ का लाभ दिया गया। सरकार की ओर से 90 प्रतिशत सब्सिडी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें