मुख्यमंत्री ने कहा, कोई भी राष्ट्र आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से तब तक विकसित नहीं हो सकता जब तक उसकी युवाशक्ति संगठित, आत्मनिर्भर और राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित न हो। युवा शक्ति हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है जो अपने परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प के बल पर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने की क्षमता रखती है। इस मौके पर खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा, स्वामी विवेकानंद ने विश्व में सनातन मूल्यों और भारतीय संस्कृति की सर्वोच्चता स्थापित की। इस अवसर पर विधायक खजानदास, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल डॉ. आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।
यह रहे विजेता
महिला मंगल दल धापला नैनीताल को प्रथम, महिला मंगल दल सेमा चमोली को द्वितीय और महिला मंगल दल बनाली टिहरी गढ़वाल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। युवक मंगल दल मोख मल्ला चमोली को प्रथम, युवक मंगल दल सुनरपुर रैक्वाल नैनीताल को द्वितीय और युवक मंगल दल चौड़ीराय चंपावत को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं व एनएसएस अवार्ड विजेता युवाओं को भी सम्मानित किया गया। एनएसएस की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो लाख 24 हजार 320 रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा गया।