सोमवार को हुई जाइंट सलालम की सीनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के स्कीयर्स ने तीनों पदक अपने नाम किए। हिमाचल की आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, वर्षा ठाकुर ने रजत और संध्या ठाकुर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। जबकि इसी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में एसएससीबी (सेना) ने तीनों पदक अपने नाम किए। सेना के आसिफ खान ने स्वर्ण, अनिल कुमार ने रजत और टी नरभु ने कांस्य पदक हासिल किया।
आईटीबीपी की महिला खिलाड़ियों का कब्जा
महिला वर्ग में 1.5 किमी नार्डिक स्प्रिंट प्रतियोगिता के तीनों पदकों पर आईटीबीपी की महिला खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। आईटीबीपी की बबीता नेगी ने स्वर्ण, भावना खोलिया ने रजत और पार्वती खांपा ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि पुरुष वर्ग में सेना का दबदबा रहा। सेना के रजीज अहमद ने स्वर्ण, मन बहादुर ने रजत तथा पदम नम ज्ञान ने कांस्य पदक जीता।
जूनियर स्नोबोर्ड सलालम में आरिफ और टिम बहादुर को स्वर्ण
जूनियर स्नोबोर्ड सलालम में जम्मू-कश्मीर के आरिफ मजीद ने स्वर्ण, यहीं के वकार अहमद लोन ने रजत और हिमाचल के मनीष ने कांस्य पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग में सेना के टिम बहादुर ने स्वर्ण, करन ने रजत तथा विवेक ने कांस्य पदक हासिल किए।
किसने कितने मेडल जीते
राज्य/टीम गोल्ड सिल्वर कांस्य
हिमाचल प्रदेश 6 8 03
जम्मू-कश्मीर 04 01 06
उत्तराखंड 01 03 02
एसएससीबी (सेना) 06 05 05
आईटीबीपी 02 02 02
यूपी 00 00 01
महाराष्ट्र 00 00 00