परिजनों ने बताया था कि मयंक ने 26 जनवरी को अंतिम बार औली के दस नंबर टावर से मोबाइल से कॉल की थी, लेकिन उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। इस पर परिजनों ने जोशीमठ के होटल, धर्मशालाओं में भी उसकी खोज की लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर वे नोएडा लौट गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
सोमवार सुबह दस बजे खोज के दौरान औली के दस नंबर टावर से लगभग डेढ़ किमी दूर पडियार मंदिर के मंडप में पुलिस को एक शव मिला। फोटो से मिलान करने पर शव की शिनाख्त मयंक गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी है। एसआई हेमकांत सेमवाल ने बताया कि युवक की ठंड से मौत होने की आशंका है।