फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी के राष्ट्रीय खिलाड़ी ने लगाई फांसी, वजह नहीं हो रही साफ

Sun, 15 Oct 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला
विज्ञापन
राष्ट्रीय निशानेबाजी में 14 वां स्थान पाने वाले युवा खिलाड़ी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किसी तरह का सुसाइड नोट न मिलने की वजह से यह साफ नहीं हो सका है कि उसने यह कदम क्यों उठाया है। परिजन भी वजह पर रोशनी नहीं डाल पा रहे है।
विज्ञापन


सहसपुर में शिक्षक मनीष कुकरेती का बेटा शिवांश सहस्त्रधारा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। शिवांश पटेलनगर के देहरा खास में अपने दादा और दादी के साथ रहता था। पुलिस को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल से शिवांश का डैथ मेमो मिला तो पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। 
इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि छात्र शिवांश ने शनिवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया है। शिवांश अच्छा निशानेबाज था।
विज्ञापन


स्कूल स्तर पर बनारस में आयोजित राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शिवांश ने 14 वां स्थान प्राप्त किया था। मृतक की बड़ी बहन दिल्ली में बीबीए कर रही है, जबकि मां तलाक होने के कारण मायके भारूवाला में रहती है। शिवांश ने यह कदम क्यों उठाया है। अभी साफ नहीं हो सका है। कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें