उनके गांव घीड़ी में उनके आगमन से ग्रामीणों में खासा उत्साह है। जानकारी के मुताबिक उनके सर्किट हाउस पहुंचने पर आयुक्त गढ़वाल डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने उनसे मुलाकात की।
सूत्रों के मुताबिक एनएसए अजीत डोभाल शनिवार को सुबह अपने पैतृक गांव घीड़ी पहुंचेंगे। यहां कुलदेवी बाल कुंवारी की पूजा-अर्चना करेंगे। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि एनएसए डोभाल का यह निजी दौरा है।
वे शनिवार की सुबह वे अपने पैतृक गांव घीड़ी में कुल देवी की पूजा-अर्चना कर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। एनएसएस डोभाल के अपने गांव घीड़ी पहुंचने की सूचना पर ग्रामीण खासे उत्साहित हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अजय डोभाल ने बताया कि गांव में कुलदेवी की पूजा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।