फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और नवाचार महोत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। आंचलिक विज्ञान केंद्र यूकॉस्ट में विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत की उत्प्रेरक थीम के साथ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और दो दिवसीय नवाचार महोत्सव का समापन धूमधाम से हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने विज्ञान संचार और नवाचार के प्रति परिषद की प्रतिबद्धता दोहराई। महोत्सव के दौरान जागरूकता के लिए साइंस मार्च निकाला गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र शामिल हुए। सत्र में एचएनबी मेडिकल विवि की कुलपति प्रो. भानु दुग्गल ने चिकित्सा नवाचार और जीएस रौतेला ने कॅरिअर मार्गदर्शन पर व्याख्यान दिया। संयुक्त निदेशक डॉ. डीपी उनियाल ने बताया कि प्रदर्शनी में 1000 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। समारोह में रंगोली, पोस्टर, मॉडल और नाटक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विशेष आकर्षण के रूप में नवीन बिष्ट की पुस्तक का लोकार्पण और निनाद फाउंडेशन की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें