डॉल्फिन रेस्क्यू वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जलशक्ति मंत्री पाटिल ने आधुनिक संसाधनों से लैस डॉल्फिन रेस्क्यू वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने संस्थान में स्थित विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण करने के साथ वहां चल रहे अनुसंधान कार्यों की जानकारी प्राप्त की। एमएससी विद्यार्थियों, शोधर्थियों एवं परियोजना प्रतिनिधियों के साथ गंगा संरक्षण, जलीय जैवविविधता, सामुदायिक सहभागिता तथा आजीविका आधारित संरक्षण मॉडलों पर विचार- विमर्श भी किया।