फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM से मुखातिब होने को 15 पंचायत NOFN से जुड़ी

Tue, 23 Jun 2015 11:48 AM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र के जुलाई माह में डिजिटल इंडिया सप्ताह केदौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल आप्टिकल फाइबर नेटवर्क (एनओएफएन) से जुड़ी पंचायत से सीधी बात करेंगे।
विज्ञापन


उत्तरभारत की पहली डिजिटल पंचायत पंजनहेड़ी (हरिद्वार) के अलावा 14 अन्य पंचायतों को कार्यक्रम से पहले एनओएफएन से जोड़ दिया है, जिसमें रुड़की ब्लाक की 7 और बहादराबाद ब्लाक की 7 पंचायतें शामिल हैं। प्रधानमंत्री की संभावित वीडियो कान्फ्रेंसिंग से पंचायत व अधिकारियों से वार्ता को देखते हुए इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

नेशनल आप्टिकल फाइबर नेटवर्क (एनओएफएन) के तहत प्रदेश के 28 ब्लाकों की ग्राम पंचायतों को पहले चरण में जोड़ा जा रहा है, जिसकी शुरुआत पंजनहेड़ी से हो चुकी है। योजना से जुड़ रही ग्राम पंचायत को 100 एमबीपीएस मेगाबाइट प्रति सेकेंड स्पीड देने का लक्ष्य है। इससे टेलिमेडिसन, ई कॉमर्स, ई एजुकेशनए, ई प्रशासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन


ई गवर्नेंस पहुंचेगी गांव तक
डिजिटल इंडिया से जुड़ने वाली ग्राम पंचायतों के सौ मीटर के दायरे में वाई फाई जोन बनेगा। इसके तहत पेंशन, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल इत्यादि ई डिस्ट्रिक्ट योजना के क्रियान्वयन में सहायक होगा।

इसके साथ बैंकिंग सुविधा, ग्रामीण इंटरनेट के माध्यम से छात्र रिजल्ट, सीसीटीवी मानिटरिंग व्यवस्था के तहत इसे मुख्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जोड़ा जाएगा। यह व्यवस्था सोलर पद्धति पर आधारित है।
विज्ञापन


यह गांव नेटवर्क से जुड़े
रुड़की ब्लाक
मेदवाद कालां
मेदवाद खुर्द
सलियार
ताशिपुर
बेल्दी सल्हापुर
बुजुहेड़ी
करोंदी

बहादराबाद ब्लाक
फेरुपुर रामखेड़ा
अजीतपुर
जमालपुर
नूरपुर पंजनहेड़ी
दानपुरा
गदोवली
सितापुर
करतारपुर अलीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें