फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: चमोली की मानसी ने वॉकरेस में जीता गोल्ड, अब तक हासिल किए दो पदक

Sun, 13 Nov 2022 08:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

मानसी अभी तक राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। मानसी नेगी इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन
मानसी नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुवाहाटी में चल रही 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चमोली की मानसी नेगी ने जूनियर महिला वर्ग (अंडर 20 वर्ष) की वॉकरेस में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया है। मानसी ने 10,000 मीटर वॉकरेस 47 मिनट 30 सेकेंड में पूरी की और स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


VIDEO: गुदगुदाने के साथ खास संदेश भी दे रही कंचन की 'लाटी', सोशल मीडिया पर मिल रहा खूब प्यार

इससे पहले उनका कीर्तिमान इसी रेस में 47 मिनट 59 सेकेंड का था। मानसी अभी तक इस चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। मानसी नेगी इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी देहरादून व मानसी के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि मानसी नेगी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वर्ष 2018 से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एक्सलेंसी सेंटर देहरादून में वॉकरेस का प्रशिक्षण ले रही हैं। चमोली खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि मानसी का खेलों के प्रति गहरा लगाव है। वह अभी तक कई बार राष्ट्रीय स्तर पर वॉकरेस में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। मानसी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में उत्साह है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें