फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देहरादून में राष्ट्रीय आईपी यात्रा शुरू, नवाचार और जीआई टैग पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से देहरादून में दो दिवसीय राष्ट्रीय आईपी यात्रा कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों, स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं के बीच बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नवाचार को सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक ही दिन में 18 जीआई टैग प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने मंडुवा, झंगोरा और लाल चावल जैसे पारंपरिक उत्पादों के लिए जीआई मान्यता की आवश्यकता को रेखांकित किया, ताकि किसानों की आय और ब्रांड वैल्यू बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडीसीसीआई उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष विनीत गुप्ता और अन्य विशेषज्ञों ने एमएसएमई के लिए रणनीतिक आईपी प्रबंधन और पेटेंट पंजीकरण की प्रक्रिया पर तकनीकी सत्र आयोजित किए। 27 फरवरी को यह कार्यक्रम आईपीआर प्रवर्तन और हेल्पडेस्क कैंप के साथ संपन्न होगा, जहां विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें