नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपेन स्कूलिंग (एनआईओएस) की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी। एनआईओएस ने इसकी डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने भारतीय और विदेशी छात्रों के लिए अलग-अलग डेटशीट जारी की है।
एनआईओएस ने थ्योरी परीक्षाओं के साथ ही प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स भी जारी की हैं। 10वीं परीक्षाओं की शुरुआत हिंदुस्तानी म्यूजिक पेपर से होगी। 12वीं के एग्जाम की शुरुआत संस्कृत के पेपर से होगी। बोर्ड परीक्षा से पहले एनआईओएस ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें, एनआईओएस की ओर से साल में दो बार 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं कराई जाती हैं। एक परीक्षा मार्च-अप्रैल में तो दूसरी परीक्षा अक्तूबर-नवंबर में होती है। फिलहाल होने वाली परीक्षा का रिजल्ट जून में जारी किया जाएगा। इसके बाद जो छात्र फेल हो जाएंगे, वह ऑन डिमांड पेपर के अलावा अक्तूबर-नवंबर की परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।