इस तरह काम करती है डिवाइस
आईआईटी मुंबई द्वारा तैयार की गई केयान एक ऐसी डिवाइस है जिसमें एक कंप्यूटर प्रोजेक्टर, ऐम्पलीफ ायर और इन्टरेक्टिव लर्निंग हाई क्वालिटी ऑडियो सिस्टम शामिल हैं। इस डिवाइस के जरिए राज्य के किसी भी स्कूल में दीवारों को ब्लैकबोर्ड बनाकर रोचक तरीके से पढ़ाया जा सकता है। डिवाइस के माध्यम से बच्चे न सिर्फ डिजीटल किताबों को पढ़ सकते है बल्कि मनोरंजक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम भी देख सकते हैं। यह डिवाइस अपेक्स इंडिया कॉन्सोर्टीयम प्राईवेट लिमिटेड की ओर से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देहरा को भेंट की गई है।
लोगो बनाने वाले को मिलेगा एक लाख का पुरस्कार
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कुंभ मेले का लोगो चयनित किया जाना है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति इसे बना सकता है। चयनित लोगो को सरकार की ओर से एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
परिवार में बर्तन होंगे तो खटकेंगे
सरकार में इन दिनों दो मंत्रियों के बीच विवाद पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि परिवार में बर्तन होंगे तो खटकेंगे भी।