II
- सेमीफाइनल मुकाबले हारने वाली महिला युगल की उत्तराखंड और हरियाणा की टीम को कांस्य पदक में करना पड़ा संतोष
I
I
I
I 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत महिला युगल वर्ग लॉन टेनिस के सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड और हरियाणा की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मिश्रित युगल में हरियाणा और पश्चिम बंगाल की टीम फाइनल में जाने से चूक गई। हारने वाली टीमों को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
I
I
I
Iरविवार को परेड ग्राउंड में लॉन टेनिस के महिला युगल और मिश्रित युगल के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। साथ ही महिला एकल में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए हैं। महिला युगल में गुजरात की वैदेही चौधरी और जील देसाई की जोड़ी ने हरियाणा की अंजली राठी और अदिति त्यागी को 6-3, 6-0 से, महाराष्ट्र की पूजा इंगले और आकांक्षा निट्यूरे की जोड़ी ने उत्तराखंड की दिया चौधरी और जया कपूर को 5-7, 6-4, 10-8 से हराया।
I
Iमिश्रित युगल में कर्नाटक के निक्की के. पुनूचा और सोहा सादिक की जोड़ी ने हरियाणा के सुनील कुमार और अदिति रावत को 6-2, 6-3 से, तमिलनाडु के लोहिथ आक्षा बथरीनाथ और लक्ष्मी प्रभा अरुन कुमार की जोड़ी ने पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार और युबरानी बनर्जी को 6-7(3), 7-5, 10-5 के स्कोर से हराया। इसके अलावा महिला एकल में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए हैं।I