सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभाओं, बल्कि उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों व अन्य क्षेत्रों से जुडे़ लोगों को भी आगे आने का अवसर प्रदान करेगा। उत्तराखंडी लोक संस्कृति का भी इस आयोजन के जरिये प्रचार-प्रसार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हमारी सरकार वोकल फाॅर लोकल को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रही है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित रूप से पांडव ग्रुप ने जो गीत तैयार किया है वह राष्ट्रीय खेलों की उमंग, उत्साह और ऊर्जा को प्रदर्शित करने वाला है। साथ ही इसमें गढ़वाली, कुमाऊनी और हिंदी तीनों भाषाओं का प्रयोग किया गया है और यह उत्तराखंड की संस्कृति का जीवंत चित्रण करने वाला गीत है।