फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: देश के तीन निशानेबाजों ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, सटीक और अचूक निशाने से पदक पर कब्जा

Fri, 07 Feb 2025 10:07 AM IST
रेनू सकलानी करन सिंह दयाल, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

दून में खेली गई शूटिंग स्पर्धाएं संपन्न हो गई है। अब निशानेबाज रुद्रपुर में निशाना लगाएंगे।
विज्ञापन
निशानेबाजों ने दून में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय खेलों के तहत महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में 10 दिन तक चली स्पर्धाओं का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इन स्पर्धाओं में देशभर के निशानेबाजों ने न सिर्फ अपने सटीक और अचूक निशाने से पदक हासिल किया बल्कि नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।

विज्ञापन




10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में हरियाणा की रमिता जिंदल ने शानदार प्रदर्शन कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जबकि मध्यप्रदेश की आशी चौकसे भी 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन की क्वालीफिकेशन राउंड में और तमिलनाडु की पूर्व विश्व कप विजेता निशानेबाज नर्मदा नितिन राजू ने भी राष्ट्रीय खेलों में अपनी प्रबल प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए 10 मीटर एयर राइफल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

पुराने रिकॉर्ड धराशायी
रमिता ने एयर राइफल स्पर्धा में 634.9 स्कोर किया था, जो पेरिस ओलंपिक-2024 खेलों में कोरिया के बान ह्योजिन के 634.5 से अधिक है। जबकि भारतीय निशानेबाज मेहुली घोष ने बाकू में साल 2023 विश्व चैंपियनशिप में क्वालीफिकेशन में 634.5 का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। जबकि आशी ने भी अपनी अचूक निशाने से शूटिंग के पुराने रिकॉर्ड धराशायी कर दिए।

विज्ञापन


उन्होंने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन महिला वर्ग के क्वालीफिकेशन राउंड में 598 अंक हासिल किए था। उन्होंने 2023 के आइएसएसएफ नेशनल चैंपियनशिप में सिफ्त कौर सामरा के 594 अंक को पीछे छोड़ किसी भी भारतीय शूटर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी 2 अंक ज्यादा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता न होने के कारण इसे आधिकारिक वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं माना जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 12 फरवरी को होगी कैबिनेट बैठक, बजट के प्रस्ताव और भू-कानून विधेयक पर हो सकती है चर्चा
विज्ञापन


उधर 23 वर्षीय नर्मदा ने 254.4 का स्कोर बनाकर न सिर्फ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया बल्कि फाइनल मुकाबले में एशियाई खेलों की पदक विजेता रमिता जिंदल और ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। देश भर से आए निशानेबाजों ने कहा, दून में बनाई गई शूटिंग रेंज देश में कहीं भी नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें