फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games 2025: उत्तराखंड इतिहास रचने को तैयार...पदकों की संख्या चार स्वर्ण समेत 33 के पार

Wed, 05 Feb 2025 09:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

National Games 2025: राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। लॉन बाल के अंडर-25 बालक वर्ग चमोली जिला निवासी उत्कृष्ट द्विवेदी ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
नेशनल गेम्स की मशाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड इतिहास रचने को तैयार है। बुधवार को पदकों की संख्या चार स्वर्ण सहित 33 हो गई। बॉक्सिंग में पांच पदक पक्के हो गए हैं। कर्नाटक 28 स्वर्ण सहित 54 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। लॉन बाल के अंडर-25 बालक वर्ग चमोली जिला निवासी उत्कृष्ट द्विवेदी ने स्वर्ण पदक जीता। पौड़ी की चंद्रयोगिता ने कांस्य और पुरुष युगल में उत्सव व अभिषेक ने कांस्य पदक जीता।

रोइंग में उत्तराखंड को दो रजत व एक कांस्य मिला। कैनोइंग में भी राज्य को एक कांस्य मिला। बॉक्सिंग में निवेदिता, काजल फस्वार्ण, कपिल पोखरिया, हिमांशु सोलंकी व नरेंद्र सिंह का पदक पक्का हो गया है।
विज्ञापन


National Games: देश रक्षा में जुटी सेना, खेल में भी जीत रही है सोना, खिलाड़ियों के लिए द्रोणाचार्य बने जवान

विज्ञापन

अब तक शीर्ष तीन

राष्ट्रीय खेलों में कर्नाटक 28 स्वर्ण सहित 54 पदकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, सर्विसेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 स्वर्ण, 10 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ 46 पदक जीते हैं। जबकि मध्य प्रदेश महाराष्ट्र को तीसरे स्थान से हटाकर तीसरे स्थान पर आ गया है। मध्य प्रदेश ने 17 स्वर्ण सहित 34 पदक जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें