फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games 2025: यादगार बना उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय खेल का आखिरी दिन, कुश्ती में उत्तम ने जीता सोना

Fri, 14 Feb 2025 01:50 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान बनाया है। अंतिम दिन एक स्वर्ण और दो रजत पदक मिलने से राज्य ने पदकों का शतक लगाया। इसमें 24 स्वर्ण, 35 रजत और 42 कांस्य पदक शामिल है।
विज्ञापन
उत्तम राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय खेलों के आखिरी दिन उत्तम ने उत्तराखंड के लिए सोना जीता, जबकि, हॉकी के पुरुष वर्ग में कर्नाटक और महिला के मुकाबले में हरियाणा की टीम चैंपियन बनी। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला एवं पुरुष वर्ग में हॉकी प्रतियोगिता के मैच और कुश्ती की प्रतियोगिता कराई गईं।महिला वर्ग का फाइनल हॉकी मैच मध्य प्रदेश एवं हरियाणा के बीच खेला गया। बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत हरियाणा की टीम ने 04-01 से मध्य प्रदेश की टीम को हराया। हरियाणा की टीम से चौधरी महिमा ने 01, इशिका ने 02, मोनिका ने 01 गोल किया। मध्य प्रदेश के टीम से चावन ऐश्वर्या ने 01 गोल किया।

विज्ञापन


पुरुष वर्ग का फाइनल हॉकी मैच कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश के मध्य खेला गया। कर्नाटक की टीम रोमांचक मुकाबले में 03-02 से उत्तर प्रदेश की टीम को हराकर जीत गई। कर्नाटक की टीम से समंथ सीएस ने 01, भरत मलिंगप्पा ने 01, अभारन सुदेव बी ने 01 गोल किया। उत्तर प्रदेश के टीम से सिंह विष्णुकांत ने 01 एवं फराज खान ने 01 गोल किया।

 

महाराष्ट्र की टीम से तन्नु श्री दिनेश कडू ने किया 01 गोल

महिला वर्ग में तृतीय एवं चतुर्थ स्थान के लिए झारखंड एवं महाराष्ट्र टीम के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में झारखंड की टीम ने 02-01 विजयी प्राप्त की। झारखंड से परमोदनी लखरा ने पहला गोल एवं अलबेला रानी टोपो के दूसरे गोल से झारखंड की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाराष्ट्र की टीम से तन्नु श्री दिनेश कडू ने 01 गोल किया।

पुरुष वर्ग में तृतीय एवं चतुर्थ स्थान के लिए महाराष्ट्र एवं पंजाब टीम के मध्य खेले गए रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने 01-00 विजयी प्राप्त की। महाराष्ट्र से वेंकटेश कैंचे ने 01 गोल किया। उसके बाद पंजाब की टीम ओर से बहुत प्रयास करने के बाद भी कोई गोल नहीं किया जा सका। 01 गोल से महाराष्ट्र की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

130 किलोग्राम भार वर्ग में रोमन ग्रीको कुश्ती के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड के उत्तम ने गोल्ड मेडल जीता। एसएससीबी के प्रेम ने रजत, महाराष्ट्र के दिग्विजय और हरियाणा के अंकुश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 74 किलोग्राम भार वर्ग में एसएसबी के जयदीप ने गोल्ड, महाराष्ट्र के आदर्श ने सिल्वर, दिल्ली के गौरव और कर्नाटक के रोहन ने कांस्य पदक जीता। 60 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के साहिल ने गोल्ड, दिल्ली के शुभम ने रजत, एसएससीबी के प्रवीन और महाराष्ट्र के हितेश ने कांस्य पदक हासिल किया।



 

 

विज्ञापन

महाराष्ट्र की असलेशा ने कांस्य पदक अपने नाम किया
53 किलोग्राम भार महिला वर्ग में महाराष्ट्र की स्वाति ने स्वर्ण, मध्यप्रदेश की पूजा ने रजत, गुजरात की हिना बैन और हरियाणा की ज्योति ने कांस्य पदक जीता। 86 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के स्वर्ण, हरियाणा के सचिन ने रजत, पंजाब के संदीप और गुजरात के अमन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती महिला वर्ग में हरियाणा की तपस्या ने स्वर्ण, गुजरात भाविका ने रजत और चंडीगढ़ की नीतू और महाराष्ट्र की असलेशा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें...National Games:   उत्तराखंड का कमाल...धमाल...खिलाड़ी होंगे मालामाल, पदक विजेताओं को सरकार अब देगी पुरस्कार

पुरुष वर्ग के फाइनल हॉकी मैच का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता पुष्कर धामी एवं भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। हॉकी खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें