फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: लॉन बॉल...उत्तराखंड ने जीता गोल्ड, झारखंड और दिल्ली ने भी जीत के साथ पदक किए अपने नाम

Wed, 05 Feb 2025 11:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पुरुष पेयर्स के फाइनल में झारखंड ने असम को एकतरफा मुकाबले में 25-04 के बड़े अंतर से हराया। वहीं, महिला फोर्स के फाइनल में भी झारखंड ने पश्चिम बंगाल को 18-08 से मात दी।
विज्ञापन
लॉन बॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

38वें राष्ट्रीय खेलों की लॉन बॉल स्पर्धा में बुधवार को झारखंड ने दो और उत्तराखंड व दिल्ली ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड ने अलग-अलग श्रेणी में दो कांस्य भी अपने नाम किए।

विज्ञापन


झारखंड का दमदार प्रदर्शन
पुरुष पेयर्स के फाइनल में झारखंड ने असम को एकतरफा मुकाबले में 25-04 के बड़े अंतर से हराया। वहीं, महिला फोर्स के फाइनल में भी झारखंड ने पश्चिम बंगाल को 18-08 से मात दी। अंडर-25 महिला के फाइनल में झारखंड ने असम को 21-20 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अंडर 25 महिला वर्ग में झारखंड के लिए स्वर्ण जीतने वाली बसंती कुमारी ने कहा कि मैच काफी मुश्किल था, लेकिन हमने अच्छा खेल दिखाया। उत्तराखंड आकर बहुत अच्छा लगा, हम फिर से यहां आना चाहेंगे।

National Games: रोइंग...मध्य प्रदेश का डंका बजा, पांच स्वर्ण के साथ नौ पदक जीते, पांचवे स्थान पर उत्तराखंड
विज्ञापन


दिल्ली और पश्चिम बंगाल की जीत
पुरुष ट्रिपल्स के खिताबी मुकाबले में दिल्ली ने झारखंड को 25-08 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। महिला सिंगल्स के फाइनल में पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी ने झारखंड को 21-08 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


उत्तराखंड ने अंडर-25 पुरुष फाइनल में मारी बाजी
अंडर-25 पुरुष कैटेगरी का फाइनल मुकाबला असम और उत्तराखंड के बीच बेहद रोमांचक रहा। उत्तराखंड ने 21-20 के नजदीकी अंतर से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। लॉन बाल के मुकाबले 6 फरवरी से फिर शुरू होंगे, जिसमें पुरुष फोर्स सिंगल्स, महिला पेयर्स और महिला ट्रिपल्स के इवेंट खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें