कोशिश करते कि बच्चेदानी न निकालें
डॉ. दौलत सिंह ने बताया कि बच्चेदानी निकालने से हार्मोनल समस्या, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए प्रयास रहता है कि महिलाओं की 45 वर्ष की उम्र तक बच्चेदानी न निकाली जाए। इसलिए रेडिएशन से ही इलाज किया जाता है। जब गंभीर स्थिति हो जाती है तब सर्जरी होना बिल्कुल भी संभव नहीं होता है।
कैंसर फैलने की मुख्य वजह
- एक से अधिक पार्टनर से संबंध बनाना
- प्राइवेट पार्ट की सफाई न रखना
- माहवारी में पैड के स्थान पर गंदा कपड़ा इस्तेमाल करना
- कम उम्र में शादी होना
- कम उम्र में बच्चे होना
लक्षण
- माहवारी में अनियमितता
- कमर में दर्द
- बदबू वाला व्हाइट डिस्चार्ज
- मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग