फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र प्रथम अभियान : छात्रों को चरित्र निर्माण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। राजकीय इंटर कॉलेज छरबा में बृहस्पतिवार को सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और समर्पण की भावना को जागृत करना था।
विज्ञापन




उन्होंने कहा यदि उनके शब्द किसी युवा मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण और चरित्र की ज्योति जगा सकें तो यही उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दो छात्राएं डॉ. अतुल कृष्ण से मिलने प्रधानाचार्य कक्ष में पहुंची। उन्होंने बताया आज का संबोधन उनके लिए केवल एक भाषण नहीं, बल्कि एक प्रेरणा-संदेश था। छात्राओं ने अपने जीवन में राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम के सिद्धांत को अपनाने का प्रण लिया। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह, मनोज राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें