नथुली लोकगीत का हुआ विमोचन देहरादून। शुक्रवार को गढ़वाली लोकगीत नथुली का जैन धर्मशाला में विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि विश्वजीत नेगी, संदीप जैन, चंद्रवीर गायत्री, गोपाल सिंघल व दुर्गा सागर ने लोकगीत का विमोचन किया। उन्होंने नथुली पारंपरिक गीत का महत्व समझाया। कहा कि गीत में नथुली का सांस्कृतिक एवं पारंपरिक महत्व को बताया गया है, ताकि युवा पीढ़ियों को संस्कृति एवं परंपराओं से रूबरू कराया। गीत की रचना रोशन रावत ने की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि संदीप जैन, सुरेंद्र कोहली, बृज पंवार, इला भट्ट, सुरेंद्र पटवाल, अंजली, समग्र नेगी मौजूद रहे। गौरव