फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 से 15 जुलाई तक चलेगा बीज बम अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। 9 से 15 जुलाई तक अलग-अलग क्षेत्रों में बीज बम अभियान चलेगा। हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी इस अभियान को गति देगा। इसके तहत अलग-अलग स्थानों पर बीज बम बनाने का काम किया जा रहा है। बरसात के मौसम में यह बम जंगलों में फेंके जाएंगे ताकि उनसे पौधे उग सकें। शुक्रवार को एडीजी अशोक कुमार के नेतृत्व में किशन नगर कॉलोनी में बीज बम बना कर पुलिस विभाग भी इस अभियान से जुड़ गया। अशोक कुमार ने कहा कि कहा कि समाज की सुरक्षा के साथ ही पुलिस के जवान पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में भी शामिल हैं। बीज बम अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि अभियान के तहत 20 हजार बम बनाए जाएंगे। अभियान में विकास पंत, केपी सिंह, हितेश, नंदन बिष्ट, महावीर, हिंद प्रताप सिंह, अनिल नेगी, टीका राम पंवार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें