फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं-भविष्य को दिशा देने वाला बड़ा कदम

Wed, 15 Apr 2026 12:54 PM IST
Renu Saklani विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देहारदून में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में  नारी शक्ति वंदन की जरूरत को अहम बताया।
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहारदून दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं बल्कि भारत के भविष्य को दिशा देने वाला बड़ा कदम है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। इसका दशकों से देश को इंतजार था। 2014 के बाद मोदी सरकार की हर योजना, हर नीति के केंद्र में महिलाएं रहीं। ये केवल कानून नहीं, महिलाएं केवल मतदान तक सीमित नहीं रहेंगी। नीति निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: लोगों की ह्रदय रेखा छूकर भाजपा की भविष्य रेखा लंबी कर गए पीएम मोदी, मंच से दिखाई चुनावी ताकत
विज्ञापन


यह अधिनियम संसद और विधानसभा में सशक्त आवाज बनाएगा। मैं इस बात का साक्षी उदाहरण हूं कि जब अवसर मिलता है तो साधारण व्यक्तित्व भी मजबूती से यहां तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

समाज के हर वर्ग विशेषकर महिला, बच्चों की आवाज को एक मजबूत आवाज देगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

 नारी शक्ति वंदन एक क्रांतिकारी कदम-सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि यह महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। अब आप केवल सुझाव देने तक ही सीमित नहीं रहेंगी। अब देश के सभी निर्णयों, नीतियों और भविष्य में आपकी एक महत्वपूर्ण भूमिका और अहम हिस्सेदारी होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें