फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवासिनियों के हंगामे के बाद हरकत में सरकार, लिया ये फैसला

Sat, 15 Jul 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
nari niketan
विज्ञापन
नारी निकेतन में संवासिनियों के हंगामे और तोड़फोड़ की घटना के बाद न सिर्फ सरकार वरन राज्य महिला आयोग भी हरकत में आया है। घटना के बाद जहां एक तरह महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने नारी निकेतन का दौरा कर घटना की जानकारी ली, वहीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा की अगुवाई में आयोग की टीम ने भी नारी निकेतन पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात नारी निकेतन में संवासिनियों ने हंगामा करने के साथ ही तोड़फोड़ कर दी थी। नारी निकेतन कर्मियों की सूचना पर देर रात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना विष्ट के मुताबिक संवासिनियों की जिद थी कि उन्हें घर जाने नहीं दिया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामला अदालत में लंबित होने की वजह से संवासिनियों को ऐसे जाने की इजाजत नही दी जा सकती है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार रात कुछ विवाद हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य नारी निकेतन पहुंची और संवासिनियों के अलावा नारी निकेतन के कर्मचारियों से भी वार्ता की।  रेखा आर्य ने संवासिनियों से उनकी समस्याएं पूछी तो सबने कहा कि उन्हें घर जाना है, लेकिन उन्हें जाने नही दिया जा रहा है।

इस पर आर्य ने उन्हें समझाया कि चूंकि मामला  अदालत में लंबित है, ऐसे में बिना अदालत की अनुमति के जाने की इजाजत नही दी जा सकती है। उन्होंने संवासिनियों से खानपान और रहने की व्यवस्था की जानकारी ली तो सबने कहा कि उन्हें ऐसी कोई दिक्कत नही है।

दूसरी ओर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा और सदस्य सचिव रमींद्री मंदरवाल ने भी नारी निकेतन पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आयोग सदस्य सचिव मंदरवाल ने कहा कि अदालत से आदेश जारी होने के बाद  सभी संवासिनियों को सकुशल उनके घर पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें