फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ रहेगा नारी निकेतन के सीसीटीवी का बैकअप

Tue, 03 May 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
नारी निकेतनों में लगे सीसीटीवी का बैकअप सुरक्षित रहेगा। कोई भी शिकायत मिलने पर इसकी जांच की जाएगी। सचिवालय में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में हिदायत दी गई कि नारी निकेतनों में नया डाइट चार्ट चस्पा रहेगा।
विज्ञापन


देहरादून, हरिद्वार के तीन बाल गृहों को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी घोषित किया गया। इस मौके पर पेंशन और छात्रवृत्ति ऑन लाइन करने के संबंध में कार्यशाला हुई। यह भी तय हुआ कि बिना आधार कार्ड किसी को पेंशन नहीं दी जाएगी। आधार नंबर जुड़वाने के लिए 20 अप्रैल तक समय दिया गया है।

कार्यशाला में छात्रवृत्ति, गौरादेवी कन्या धन, शादी और बीमारी के लिए मिलने वाले अनुदान की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समय के अंदर सारी पेंशन और अनुदान राशि लाभार्थियों के खाते में पहुंच जाए। नारी निकेतनों, बाल गृहों में लगे आरओ से बहने वाले पानी को संरक्षित किया जाए जिससे बच्चे और संवासिनियां जल संरक्षण के संबंध में जागरूक हों। साथ ही समेकित बाल विकास संरक्षण योजना से संबंधित पदों भर्तियां कर ली जाएं।
विज्ञापन


निदेशक समाज कल्याण वीएस धानिक ने बताया कि स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी के माध्यम से बाल गृहों के बच्चे गोद दिए जाएंगे। इनकी सूची सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स एजेंसी की वेबसाइट पर डाल दी गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव समाज कल्याण डॉ. भूपिंदर कौर औलख ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें