फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत की जनता के लिए मोदी से बेहतर कोई नहीं'

Wed, 08 Jan 2014 11:39 AM IST
अमर उजाला, धुमाकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने कहा कि भारत की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती है। मोदी जनता के आदर्श प्रधानमंत्री होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार की विफलता एवं कुप्रबंधन से बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के कारण लोगों में निराशा है।

कुशल प्रधानमंत्री की आवश्यकता
पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए खंडूड़ी ने कहा कि देश को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से निजात दिलाने, देश की गरिमा बनाए रखने, बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा कायम रखने के लिए मोदी जैसे कुशल प्रधानमंत्री की अत्यंत आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मतदान की महत्ता समझते हुए बूथ प्रबंधन पर ध्यान देने की जरूरत है तभी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। सभी कार्यकर्ताओं को उन्होंने मिशन 2014 के लिए जुटने का संदेश दिया।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री तथा गढ़वाल लोकसभा प्रभारी ज्ञानसिंह नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में राष्ट्र निर्माण तथा लोक हितकारी सरकार के लिए समझदारी से मतदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा
ब्लॉक, न्याय पंचायत एवं ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान एवं मंडल अध्यक्ष दीनदयाल कंडारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस मौके पर विधायक दिलीप रावत, जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल सीपी नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर कुकरेती, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्रपाल नेगी, जिला महामंत्री प्रवीण पुरोहित, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित भारद्वाज, प्रदेश अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष जोगेश्वर शाह, जिला महिला मोर्चा महामंत्री नीलम मैंदोलिया, संजय गौड़, एमडी रावत, ललित पटवाल, राजेंद्र पटवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

अध्यक्षता दीनदयाल कंडारी तथा संचालन सुरेंद्र प्रताप ने किया। कार्यकर्ता बैठक के बाद पूर्व सीएम खंडूरी ने लिस्टियाखेत होते हुए किनगोडीखाल, दिगोलीखाल एवं गौलीखाल क्षेत्र का भ्रमण कर जनसंपर्क किया।
विज्ञापन


दिगोलीखाल में जनसभा को संबोधित करने के बाद वे गौलीखाल होते हुए रामनगर के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें